Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Family Filter | On
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

प्रेरणा

नमन


प्रेरणा
उसकी नियुक्ति उसके घर से लगभग 800 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी क्षेत्र में हो गई थी। इतनी दूर जाने की इच्छा उसकी नहीं थी। घरवाले भी उसे जाने की अनुमति नहीं दे रहे थे, किन्तु उसके अन्तर में छुपी घुमक्कड़ी प्रवृत्ति ने उसे जाने के लिए प्रात्साहित किया तो रोजगार की मजबूरी ने उसे जाने के लिए मजबूर किया। वह येन-केन प्रकारेण घरवालों की अनुमति लेकर उस पहाड़ी विद्यालय में पहु¡च गया।
विद्यालय में कार्यभार तो उसने ग्रहण कर लिया किन्तु उसका मन वहा¡ नहीं लगा। जीवन में पहली बार इतनी दूर पहाड़ी क्षेत्र में अकेला आया था। अत: घबराहट होने लगी और एक सप्ताह बाद ही वहा¡ से चलने की योजना बनाने लगा। इसी योजना के तहत वह एक दिन अपना सूटकेष उठाकर घर की ओर चल पड़ा। रास्ते में एक स्टेषन पर बैठा रेलगाड़ी की प्रतीक्षा कर रहा था कि उसे तभी स्मरण हो आया कि जिस विद्यालय में उसका मन नहीं लग रहा है व घर से दूर होने के कारण भाग रहा है, उसी विद्यालय में सुदूर दक्षिणी राज्य केरल की एक लड़की टीण्जीण्टीण् हिन्दी के पद पर कार्यरत है और भारत के दक्षिणी कौने से उत्तरी कौने तक की यात्रा भी अकेली ही करती है। वह सोच में पड़ गया कि उसका कार्यक्षेत्र से इस तरह भागना कहा¡ तक उचित है? संपूर्ण भारत को मा¡ मानना क्या केवल दिखावा है? `वसुध्ौव कुटुंबकम्´ की बात करने वाला अपने ही देष में कार्यक्षेत्र से भाग रहा है? क्या उसका ‚दय इतना कमजोर है? उसने पुन: विद्यालय लौटने का निर्णय लिया और वापस चल पड़ा।
वापसी की यात्रा में मन ही मन उस अज्ञात लड़की को धन्यवाद दे रहा था जिसको उसने अभी देखा भी न था और जो उसकी प्रेरणा का आधार बनी। वह सोच रहा था कि आज उसे फिर एक बार स्त्री जाति से ही प्रेरणा मिली। संपूर्ण स्त्री जाति के लिए कृतज्ञता से उसका सर झुक गया।

अस्वीकरण