Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

आदर्श बदला


आदर्श बदला


सुनहरा प्रभात था। प्रकृति की छटा अनुपम बनी थी। वृक्षों पर कोयलें चहक रहीं थीं। खेतों में फसलों पर ओस के कण ऐसे लग रहे थे मानो मोती लगे हों। कितना सुन्दर था प्रकृति का मनोहारी श्रृंगार, पुष्प ही पुष्प------ सरसों के खेतों में पीले फूल लगे थे जिनकी उपमा आसमान के तारों से भी नहीं की जा सकती। एक लगड़ा सा व्यक्ति एक बा¡सुरी हाथ में लिये एक छोटी सी लड़की की उ¡गली पकड़े चला जा रहा था। अचानक एक सुन्दर सा स्थान देख लड़की को पास बिठाल की बा¡सुरी बजाने लगा।
बा¡सुरी ही तो उसका सब कुछ थी इस दुनिया में ----------। एक समय था वह यौवन का कि वह शशी के घर में आते ही बा¡सुरी बजाना भूल गया था फिर भी वह बा¡सुरी बजाता था-------- शशी की खातिर ! दुभाZग्य शशी उसकी बा¡सुरी ज्यादा समय तक न सुन सकी। वह इस दुनिया से विदा हो गयी एक छोटी सी दो वषZ की लड़की छोड़कर ! तभी से बस-वह पागल सा हो गया था। घर तो उसके रहा ही नहीं था। शशी के बिना घर यह क्या सम्भव था नहीं ! वह उस लड़की को साथ लगाये बा¡सुरी बजाता घूमता रहता था। उस लड़की का नाम भी उसने वेणू रखा था।
अचानक वह उठा-----वेणू की उ¡गली पकड़े-------बा¡सुरी बजाते चलता ही गया। आगे दिल्ली में भी घुस गया-----वहा¡ जहा¡ संगीत पर प्रतिबन्ध था दिल्ली में बा¡सुरी बजाने का मतलब था मृत्यु दण्ड। किन्तु उसे तो जैसे पता ही न था बजाता गया बा¡सुरी, बादशाह के सैनिकों ने आकर घेर लिया तो वह चौंका। किन्तु अब क्या था वहा¡ के वहा¡ के राज संगीतज्ञ ने यह घोषणा करवा दी थी कि दिल्ली में कोई भी बाद्य यन्त्र नहीं बजायेगा, यदि कोई बजाता हुआ पाया गया तो राजाज्ञानुसार मृत्युदण्ड। मृत्युदण्ड ही भोगना पड़ा था बेचारे वेणु के पिता को। वेणु उस समय सात वषZ की थ-वह रोते-2 परेशान थी। उसने अपने पिता का बदला लेने का संकल्प किया और चल पड़ी जंगल की ओर-------आबादी से दूर !
वह भटकी------भटकती रही और भटकते-भटकते उसे मिल गया एक दयालु संन्यासी जो संगीत कला में भी निपुण था। संन्यासी ने वेणु को अपनी छत्र छाया में आश्रम पर ही रखा। और वेणु तो जैसे पागल हो गयी थी संगीत के लिये ! लगी रही थी परिश्रम पूर्वक कठिन संगीत साधना में, वह संगीत के आगे सब कुछ भूल गयी थी। खाना-----पीना एवं विश्राम, सभी कुछ तो बलिदान कर दिया था संगीत के नाम पर !
परिश्रम का फल मीठा होता है, आखिर परिश्रम का फल तो वेणू को भी मिलना था साधना का फल------- तीन वषZ की कठिन साधना का फल-------। आज वेणू बहुत खुश थी जब पिता का प्यार एवं गुरू का मार्गदशZन देने वाले संन्यासी बाबा ने उसके सिर पर हाथ फेर कर बड़े प्यार से कहा था। वेणू आज में प्रसन्न हू¡ क्योंकि मेरे सम्पूर्ण जीवन की साधना तूने केवल तीन वषZ में प्राप्त कर ली। तेरी कठिन साधना का ही फल है यह ! किन्तु बेटी ध्यान रखना कभी भी इस विद्या पर अभिमान न करना।
वेणू आज दिल्ली की सड़कों पर घूम रही थी। बा¡सुरी से आज सारे नगर की जनता को बा¡ध लिया था। उन सैनिकों को भी जो उसे गिरतार करने आये थे। वह चलती गई-----चलती गई और पहु¡च गयी राजमहल में। राजमहल में बादशाह का बेटा बेहोश हो गया था अत्यन्त बीमारी के कारण, सारे महल में शोकाकुल वातावरण था, किन्तु वेणू को कोई भी नहीं रोक सका, बंशी बजाने से जैसे सभी का बोलना बन्द हो गया था, सभी को संगीत ने बा¡ध दिया था। संगीत के प्रभाव से बादशाह के पुत्र की बेहोशी टूट गयी वह संगीत में मस्त हो गया था। जब वेणू ने बा¡सुरी बजाना बन्द किया तो बादशाह वेणू के पैरों में गिर पड़ा कि तूने मरे बेटे को प्राणदान दिया। मेरा सर्वस्व समर्पित है तुझको !
वेणू को चार साल पहले की घटना याद आ रही थी, जब राज संगीतज्ञ ने उसके पिता को प्राणदण्ड दिया गया था। उसकी इच्छा थी कि वह उस संगीतज्ञ की गर्दन कटवा दे किन्तु उसे गुरू की बात याद आयी और उसने चार वषZ पहले की घटना याद दिलायी तो राज संगीतज्ञ का¡पने लगा। किन्तु वेणू ने उसे दया कर छोड़ दिया एवं दिल्ली में से संगीत का प्रतिबन्ध समाप्त करवा दिया। इसे ही कहना चाहिये आदशZ बदला।

प्रतिक्रियाएँ

Re: आदर्श बदला
उक्त कहानी व शीर्षक आदर्श बदला मेरे पिताजी ने सुनाया . यह कथा बेजु बावरा की है . इसे जोडदे .
Re: आदर्श बदला
हो सकता है कहानी बेजू बाबरा की हो, मुझे याद नही कि मैने कभी इसे सुना है. सँभव है बचपन मेँ सुनी हो और पूर्व की यादेँ उभर कर आईँ होँ.
अस्वीकरण